बागी 2′: टाइगर श्रॉफ का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया

0
730
Google search engine
Google search engine

मुंबई :

हमेशा लंबे बालों में नजर आने वाले टाइगर श्रॉफ का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टाइगर छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी ‘बागी 2’ के लिए यह लुक अपनाया है।

यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ का सीक्वल है। उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं, लेकिन इस मूवी में उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी नजर आएंगी। बताया जा रहा है फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

‘बागी 2’ के लिए टाइगर जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए करीब 5 किलो वजन बढ़ाया है। यह बात उन्होंने खुद बताई है। वह फिल्म में दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।