ओडिशा। इंडियन आर्मी हर मोर्चे पर खरा उतरने के लिए तैयार है, युद्ध हो या कोई स्पेशल मिशन को अंजाम देना, भारतीय सेना इसके लिए हमेशा तैयार रहती है।
ओडिशा के गोपालपुर स्थित आर्मी डिफेंस सेंटर के जवानों ने 4 मई को युद्ध अभ्यास के दौरान फायरिंग किया। जिसका वीडियो भी शूट किया गया है। वीडियो में सेना के जवान रात में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आकाश में फायरिंग किए गए गोले साफ देखे जा सकते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसे लाखों लोगों ने देखा है और लाइक भी किया है।