नक्सलियों ने किया धमाका, 6 जवान शहीद 1 की हालत गंभीर

0
923

 

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने किरंदुल के चोलनार के पास ब्लास्ट किया है। धमाके की चपेट में आकर 6 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हैं। ब्लास्ट के लिए माओवादियों ने 50 किलो के IED का इस्तेमाल किया गया। सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने निशाना बनाया है। सभी जवान इलाके में सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में तैनात थे। सभी जवान जिला पुलिस बल के थे।  ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की, नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी लूट ले गए। नक्सलियों ने जवानों के 6 हथियार लूटे हैं जिसमें 4 इसांस और दो एके-47 के साथ दो हैंड ग्रेनेड शामिल है। एएसपी के मुताबिक जवानों ने सुरक्षा को दरकिनार कर अपने निजी वाहन से जा रहे थे। जवानों ने जिस रास्ते को चुना था। उस रास्ते में अक्सर दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है। नक्सलियों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया है। एएसपी नक्सल जीएन बघेल ने घटना की पु्ष्टि की है।