स्कूटी रैली से अभिभूत हुई महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर

0
1097

मातृशक्ति बनाएगी फिर से सरकार: श्रीमती विजया राहटकर

हमारे पक्ष में है पूरे प्रदेश में वातावरण: धरमलाल कौशिक

भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर का रायपुर में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकाल कर गर्म जोशी से स्वागत किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद रमेश बैस ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी रैली मरीव ड्राईव से नेताजी चौक वहां से नगर निगम चौराहा, बुढ़ापारा चौक से होते हुए लाखेनगर चौक पहुंची वहां से सीधा राजकुमार कॉलेज मार्ग होते हुए अनुपम गार्डन में रैली का समापन हुआ। स्कूटी रैली का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। समापन के अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हम चौथी बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने जा रहे है। मातृ शक्ति ने जब-जब संकल्प लिया है तब-तब समाज में समृध्दि आयी है। हम महिला शक्ति देश व समाज के उन्नति, तरक्की का प्रतीक है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में वातावरण हमारे पक्ष में है। महिला मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने संकल्प भाव के साथ सरकार बनाने के लिए जुटे हैं। हम निश्चित ही चौथी बार सरकार बनाने जा रहे है।
महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य किये जा रहे है जिससे हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचांकर हमें चौथी बार सरकार बनाने के लिए सक्रिय रहना होगा।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा हमारी सरकार एक लक्ष्य आधारित सरकार है जो उम्मीदों को उज्जवला और हर घर को रौशनी देकर मातृ भाव को और मजबूत किया है। हम दृढ़ संकल्प के साथ चौथी बार सरकार बनाने मैदान में मजबूती के साथ जुटे हुए है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह, महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव विभा राव, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शोभा सोनी, औद्योगिक विकास निगम मंडल अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, महामंत्री मीनल चौबे, शालिनी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।