अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप से मध्यप्रदेश का कनेक्शन सामने आया – एक गिरफ्तार

0
1636
Google search engine
Google search engine

इंदौर। एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप से मध्यप्रदेश का कनेक्शन सामने आया है। इस ग्रुप से जुड़े एक सदस्य को धार के कुक्षी से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले अप्रैल में भीराज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई ने 3 लोगों को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि धार के कुक्षी निवासी आरोपी विनोद बघेल को इंटरपोल से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। ये अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी ग्रुप पुर्तगाल से संचालित होता है। इस ग्रुप में 18 साल से कम बच्चों के पोर्न वीडियो ग्रुप पर आते हैं, जिसे आरोपी अन्य ग्रुप में फॉरवर्ड करता था।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी धारा 67-बी के तहत मामला दर्ज किया गया

वेब डेस्क, Vidarbha24News