रमजान के तीसरे जुम्मे में मस्जिदों में नमाजियों की रौनक

0
1705
Google search engine
Google search engine

चांदुर रेलवे – (शहेजाद  खान)-


 रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा पर शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अता की गई। शुक्रवार की अहले सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत की गयी। इसके बाद शहर के चौकवाली मस्जिद, जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, स्टेशन मस्जिद सहित तहसिल के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
   माहे रमजान के तीसरे जुमे (शुक्रवार) पर शहर व तहसिल की अधिकांश मस्जिदें नमाजियों से भरी हुई नजर आईं। रोजा रखने वाले नमाजियों का उत्साह देखते ही बन पड़ा। अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और खुतबा सुना गया। आखिरी में सलातो सलाम पढऩे के बाद दुआएं मांगी गई। जुमे की नमाज को लेकर बच्चे भी नमाज के लिए सफेद लिबास पहन, टोपी लगाकर मस्जिद पहुंचे।

समय से पहले पहुंचे नमाजी:-


मस्जिदों में 12.30 बजे से ही अकीदतमंदों की आवाजाही शुरू हो गई। हाफीज साहब ने 1.45  बजे खुतबा पढ़ा, जिसे सभी अकीदतमंदों ने इत्मीनान से सुना। इस दौरान तकरीर में रमजान की बरकतें, फायदे और खूबियां बयां की गई।