रायगढ़। भूपदेवपुर में रामझरना में पिकनिक मनाने गए अधिकारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
पिकनिक मनाने गए अधिकारियों ने जैसे ही खाना बनाने की शुरुआत की, आग जलाई तो मधुमक्खियां आ धमकी। गाड़ियां दूर थी तो बचने का मौका नहीं मिल पाया। मधुमक्खियां एक साथ अधिकारियों पर हमला बोल दिया।
मधुमक्खियों के हमले में 12 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, घायलों में वन विकास विभाग निगम के अधिकारियों के साथ 3 महिला रेंजर भी शामिल हैं। सभी घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।