Google search engine
Google search engine

चाइनीज कंपनी शाओमी ने भारत में एक इवेंट के दौरान Redmi Y3 और Redmi 7 को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इस दौरान स्मार्टफोन के अलावा Mi LED Smart Bulb को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले कुछ समय से भारत में अपने स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रॉडक्ट्स पोर्टफोलियों को बढ़ाने की कोशिश कर रही है और यह उसी  स्ट्रैटजी का हिस्सा है। कंपनी का यह स्मार्ट बल्ब अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंंट और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।
Mi LED Smart Bulb की दूसरी खासियत यह है कि ये बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब 11 साल तक चल सकता है। कंपनी के इस स्मार्ट बल्ब को Mi Home app के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। शाओमी ने लॉन्च इवेंट में कहा कि ये इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से Mi.com पर उपलब्ध होगा। आप 26 अप्रैल से इस डिवाइस को Mi.com के जरिए खरीद पाएंगे।

#LightUpYourMood