नागपुर :-
शहर में विधानसभा सत्र चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। ऐसे में देर रात महापौर संदीप जोशी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया। घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे वर्धा रोड पर एम्प्रेस पैलेस के पास हुई। घटना में महापौर बाल-बाल बच गए। बताया जाता है, महापौर परिवार के साथ किसी काम से गए थे। लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायर किया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।