Eid 2017: चांद का दीदार हुआ, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

0
629
Google search engine
Google search engine

चांदुर रेल्वे – (शहेजाद  खान)
देश भर में इस बार ईद आज 26 जून को मनाई जाएगी। चांदुर रेल्वे शहर में भी रात ८.३० के करीब ऐलान किया है कि आज ईद मनाई जाएगी.  ईद के नाम के साथ हमेशा चांद का भी जिक्र होता है।
     रमजान खत्म होने पर ईद मनाई जाती है। इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। रमजान को अरबी भाषा में ‘रमादान’ कहते हैं। रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। पूरी दुनिया में मुस्लिम समाज इसे पैगम्बर हजरत मोहम्मद पर पवित्र कुरान के अवतरण के उपलक्ष्य में उपवास और पूरी श्रद्धा से साथ मनाता है। इस माह को कुरान शरीफ के नाजिल का महीना भी माना जाता है। रोजे पुरे होने के बाद सभी इधर आज सोमवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इस्लाम धर्म में रमजान खत्म होने के बाद ईद मनाई जाती है। ईद का चांद नजर आने पर उसी दिन ईद मनाई जाती है। ईद ये चांद दिखने पर निर्भर करता है। अमरावती जिले मे पाणी का मौसम रहने से चॉंद का दिदार नही हो सका. पर लखनऊ-इलाहाबाद में दिखा चांद दिखा. इसीलिए आज देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी. आज ईद के दिन शहर के इदगाह पर सुबह ९ बजे नमाज पढ़ी जायेंगी और इसके बाद एक दूसरों से गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। ईद के दौरान सुबह बढ़िया खाने के साथ नए कपड़े भी पहने जाते हैं।