राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय चुनेंगी गुजरात का मुख्यमंत्री

0
837
Google search engine
Google search engine

गुजरात में जीत की पताका लहराने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को सौंपी है। सरोज वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ इस कवायद को अंजाम देंगी। ये तीसरा मौका है, जब सरोज पांडेय मुख्यमंत्री का नाम तय करने में भूमिका निभा रही है।

गुजरात में छठी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के मुखिया का चेहरा तय करने के लिए बीजेपी संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय और वित्त मंत्री अरुण जेटली को पर्यवेक्षक बनाते हुए जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ये फैसला लिया गया। दोनों गुजरात में विधायक दल की बैठक लेंगे और नए मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे।

इससे पहले भी गुजरात में विजय रुपाणी का नाम तय किए जाने और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चुने जाने की जिम्मेदारी सरोज पांडेय निभा चुकी हैं। हालांकि विजय रुपाणी गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं, और उन्होंने इस चुनाव में जीत भी हासिल की है।