भावुक हुई प्रियंका गांधी – कहा मेरी माँ बहुत साहसी महिला हैं

0
720
Google search engine
Google search engine

सोनिया गाँधी के प्रशंसकों के लिए आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर कांग्रेसियो के चेहरे खिल गए दरअसल कल पुरे दिन से खबर थी की सोनिया गाँधी आप राजनीती से अलविदा कर रही हैं और श्री राहुल गाँधी की सपोटर बनेंगी उनकी बहन प्रियंका गाँधी. जब उनसे इस विषय में बात की गयी तो उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से फिर चुनाव  लड़ेंगी।

 

सोनिया द्वारा कल अपने रिटायर होने का संकेत दिये जाने के बाद इन अटकलों को और बल मिला। बहरहाल, कांग्रेस ने कल ही स्पष्टीकरण दिया था कि सोनिया कांग्रेस अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं, सक्रिय राजनीति से नहीं। राहुल द्वारा पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद प्रियंका ने कहा कि मेरे लडऩे  का कोई सवाल नहीं है.मेरी मां रायबरेली से लड़ेंगी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 19 साल के रिकार्ड कार्यकाल में भारी चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी मां की सराहना करते हुए उन्हें बहुत साहसी महिला बताया। ज्ञात हो कि वर्तमान लोकसभा में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस केवल दो सदस्य हैं जिनमें रायबरेली से सोनिया और अमेठी से राहुल हैं