शाओमी ने Redmi Note 4 के लिए रोल आउट किया MIUI 9 अपडेट

0
1245
Google search engine
Google search engine

एक रिपोर्ट के अनुसार शाओमी Redmi Note 4 स्मार्टफोन सबसे ज्यादा सेल हुआ है। वहीं, अब शाओमी ने MIUI 9 अपडेट को Redmi Note 4X और Redmi Note 4 (भारत) के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

शाओमी ने जुलाई में MIUI 9 चीनी वर्जन को पेश किया था, जिसके बाद से यूजर्स ग्लोबल वर्जन की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं, कई बीटा रिलीज के बाद शाओमी ने आखिरकार 2 नवंबर को MIUI 9 ग्लोबली लॉन्च कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अपडेट को स्टेज्ड तरीके से रोल आउट किया जाएगा। Redmi Note 4, Mi MIX 2, Mi Max 2 और Redmi Y1 पहला डिवाइस होगा, जिसमें यूजर्स MIUI 9 एक्सेस कर पाएंगे। वहीं, दूसरे डिवाइस को दिसंबर में OTA अपडेट दिया जाएगा।