Pune: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

0
571
Google search engine
Google search engine

पुणे, एजेंसी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, एक सूत्र ने कहा, “दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।”

उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल और दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी है। सूत्र ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिन में बाद में पुणे में किया जाएगा।