18 मिनट तक ही रहेगा राखी का शुभ समय,जानिेए क्यों

0
923
Google search engine
Google search engine

रक्षा बंधन सावन पूर्णिमा के दिन सात अगस्त को है। इस दिन भद्रा योग और सूतक लगने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 10.48 बजे तक रहेगा। प्रात काल से भद्रा योग शुरू है जो सुबह 10.30 बजे तक रहेगा। वहीं रात 10.53 से 12.48 बजे तक चंद्र ग्रहण है, जिसके कारण सुबह 10.48 बजे के बाद से सूतक लग जाएगा।


भद्रा योग और सूतक में राखी बांधने का नियम नहीं है। रात में चंद्र ग्रहण है जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा नहीं होगी। सूतक लगने के बाद सिर्फ मंत्र का जाप किया जा सकता है।